{"_id":"6100442c8ebc3e090f5a5f61","slug":"water-level-increased-in-ishan-rain-water-reached-from-etah-mainpuri-news-agr501519694","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन में बढ़ा जलस्तर, एटा से पहुंचा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन में बढ़ा जलस्तर, एटा से पहुंचा बारिश का पानी
विज्ञापन
े27एमएनपी-03-ईशन नदी पानी आने के चलते बढ़ा जल स्तर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर से गुजरने वाले ईशन नदी में मंगलवार को जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के साथ एक बार फिर नदी में पानी का प्रवाह शुरू हो गया है। आगामी दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मैनपुरी में नदी के किनारे बसी आबादी के लिए मुसीबत हो सकती है।
ईशन नदी गंगा नदी की सहायक नदी है। यह एटा से शुरू होकर मैनपुरी और कन्नौज होती हुई कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र में गंगा नदी में मिल जाती है। बारिश के समय नदी में पानी बढ़ता रहा है। हालांकि विगत कुछ सालों से कम बारिश के चलते नदी में जलस्तर काफी कम हो गया था लेकिन मंगलवार को एक बार फिर अचानक ईशन नदी में जलस्तर बढ़ गया।
नदी के जलस्तर में लगभग दो फीट की बढ़ोतरी हुई है। यह पानी एटा क्षेत्र में बारिश के चलते बढ़ा है। विगत पांच दिन से एटा में ईशन नदी के किनारे की बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके बाद अब बारिश का पानी एटा से चलकर मैनपुरी तक पहुंच गया है। जलकुंभी व अन्य अवरोधों के चलते जिले में भी ईशन नदी के किनारे की बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं।
विज्ञापन
-----
खेतों तक पहुंचा पानी
शहरी क्षेत्र के बीचोंबीच से होकर ईशन नदी गुजरती है। नदी का मार्ग अवरुद्ध होने के चलते देवी रोड क्षेत्र में ईशन नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया है। यदि पानी और बढ़ा तो पानी और दूरी तक खेतों में पहुंचने की आशंका है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
-----
-ईशन नदी में पानी बढ़ा है। नदी किनारे का अधिकांश क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शामिल है। यहां किसी प्रकार के निर्माण पर पाबंदी है। इसके बाद भी लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। यदि बाढ़ आती है तो नदी किनारे रह रहे लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है।
ऋषिराज, एसडीएम सदर।