{"_id":"62d9923bce17435b4163538f","slug":"water-discharged-from-haridwar-kasganj-news-agr540939372","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से बढ़ा डिस्चार्ज, फिर होगी गंगा के जलस्तर में वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से बढ़ा डिस्चार्ज, फिर होगी गंगा के जलस्तर में वृद्धि
विज्ञापन
कासगंज फोटो कछला गंगाघाट का जलस्तर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। तीन दिन पहले गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हुई, लेकिन अब फिर से गंगा के जलस्तर में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। हरिद्वार बैराज से गंगा में डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर बुधवार की तरह ही स्थिर रहा। बुधवार को कछला ब्रिज पर पानी का स्तर 162.60 मीटर के निशान पर था। हरिद्वार से बृहस्पतिवार को पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। बुधवार के मुकाबले यह डिस्चार्ज 23 हजार क्यूसेक अधिक था। वहीं, बिजनौर बैराज से भी करीब ढाई हजार क्यूसेक अधिक का डिस्चार्ज था। यही स्थिति नरौरा बैराज की रही। नरौरा से भी तीन हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज अधिक रहा। डिस्चार्ज बढ़ने से गंगा के जलस्तर में वृद्धि की आशंका बनी हुई है। इसके कारण कटान की आशंका को लेकर तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित हैं। सिंचाई विभाग ने भी निगरानी तेज की है। पहाड़ों पर हुई बारिश को जलस्तर में वृद्धि का कारण माना जा रहा है।
बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज- 78930 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज- 42918 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज- 21861 क्यूसेक।
- फिलहाल गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन हरिद्वार से गंगा में पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। इसके कारण आगामी समय में जलस्तर में आंशिक वृद्धि होगी। फिलहाल बाढ़ और कटान का कोई खतरा नहीं है। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।