{"_id":"618a8a2531ac6008741fb6d4","slug":"water-crisis-in-more-than-ten-localities-agra-news-agr5141084153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके बावजूद नगर निगम क्षेत्र के करीब दस से अधिक मोहल्लों आज भी पानी का संकट है। इन मोहल्लों में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि समस्या का स्थायी हल आज तक नहीं हो सका है। ऐसे में लोग सुबह उठने के साथ ही खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में जुट जाते हैं।
लेबर कॉलोनी, नई आबादी, शिवनगर के लोग लंबे अर्से से पानी का संकट झेल रहे हैं। लोग रेलवे लाइन पार कर पानी भरकर लाते है। रामगढ़ क्षेत्र के नगला पार रोड, याकूब वाली गली के साथ आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट है। हालांकि इन क्षेत्रों में पाइपलाइन डाली गई है और घर-घर में कनेक्शन भी है लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण आपूर्ति बाधित है।
नगला बरी 60 फुटा रोड की दो से तीन गलियों में पिछले कई साल से पानी नहीं पहुंचा है। इमामबाड़ा में छतरी वाला कुआं स्थित बड़ी मस्जिद के आसपास भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां जलकल विभाग द्वारा प्रतिदिन टैंकर भेजे जा रहे है। हाजीपुरा क्षेत्र में भी जलकल विभाग के अफसर पानी का संकट दूर नहीं कर सके है। वहीं जेड़ाझाल परियोजना के तहत आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला हुसैनी-ताड़ो वाली बगिया का नलकूप खराब
मोहल्ला हुसैनी और ताड़ो वाली बगिया क्षेत्र में लगा नलकूप मंगलवार को खराब हो गया। इसके चलते एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग सुबह खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश करते नजर आए। दोपहर बाद जलकल विभाग ने टैंकर से पानी की आपूर्ति भेजकर लोगों को गंगाजल उपलब्ध कराया।
मोहल्ला हबीबगंज में पहुंच रहा दूषित पानी
मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगंज में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसे दूर करने के लिए क्षेत्रीय पार्षद नाहिद परवीन द्वारा कई बार जलकल और जल निगम के अफसरों से शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्षद नाहिद परवीन ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज है। शिकायत के बाद भी जल निगम लीकेज को ठीक नहीं करा रहा है। इस कारण दिक्क्त हो रही है।
शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी पहुंच रहा है। कुछ क्षेत्रों में दिक्कत आ रही है। जल्द समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी मिलता रहे।
रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक
जलकल विभाग