फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis in Agra due to a fault at Sikandra Waterworks.

Agra: सिकंदरा वाटरवर्क्स पर हुआ फाॅल्ट, कई क्षेत्रों में जलसंकट; यमुनापार में सातवें दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति

Wed, 28 Jan 2026 11:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:49 PM IST
सार

आगरा में सिकंदरा वाटरवर्क्स पर फाॅल्ट होने से जलसंकट खड़ा हो गया। कई क्षेत्रों में दिनभर पानी के लिए लोग परेशान रहे। वहीं यमुनापार क्षेत्र में सातवें दिन भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Water crisis in Agra due to a fault at Sikandra Waterworks.
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा के यमुनापार और अर्जुन नगर में पानी की आपूर्ति बुधवार को भी ठप रही। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा यमुनापार क्षेत्र में हालत खराब रहे। यहां टंकी ध्वस्त होने के बाद सातवें दिन जलापूर्ति नहीं हो सकी है। लाेगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार में जर्जर पानी की टंकी को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया था। मलबा गिरने से भूमिगत जल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे टेढ़ी बगिया, अशोक विहार कॉलोनी, नारायच, नगला किशन लाल, फाउंड्री नगर और कांशीराम आवास योजना कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। छह दिन में भी भूमिगत टैंक की मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अर्जुन नगर क्षेत्र निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को दैनिक कार्याें के लिए पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। अधिकारियों के यहां शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि टैंक की मरम्मत करा दी गई है। सिकंदरा प्लांट पर फॉल्ट होने से अर्जुन नगर समेत कुछ क्षेत्र में पानी की दिक्कत हुई है, ये फाल्ट ठीक हो गया है। बृहस्पतिवार से पूरी तरह से पानी की आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के टैंकर भी नहीं आ रहे
भूमिगत टैंक टूटने से घर में पानी नहीं आ रहा है। कई दिन होने से परेशानी और बढ़ गई है। विभाग को पानी की किल्लत दूर करने के लिए टैंकर भेजने चाहिए। पानी के टैंकर नहीं आ रहे हैं। -फिरोज खान, कालिंदी विहार


खरीदना पड़ रहा है पानी
सप्ताह भर होने को है, लेकिन टैंक की मरम्मत नहीं कराई गई है। पानी नहीं आने से परेशानी हो रही है। मजबूरी में रोजाना पानी खरीदना पड़ रहा है। -सचिन गुप्ता, टेढ़ी बगिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed