फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vrindavan kumbh mela 2021 braj sanskriti village exhibition will held in Vrindavan

वृंदावन कुंभ 2021: तीर्थनगरी में ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे श्रद्धालु, बसाया जाएगा 'अनूठा गांव'

Wed, 16 Dec 2020 06:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 06:11 AM IST
सार

  • वृंदावन कुंभ मेला परिसर में बसाया जाएगा ब्रज संस्कृति गांव
  • सरोवर और धार्मिक स्थलों से रूबरू कराएगा यह अनूठा गांव

विज्ञापन
vrindavan kumbh mela 2021 braj sanskriti village exhibition will held in Vrindavan
वृंदावन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरिद्वार से पहले तीर्थनगरी वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में आने वाले पर्यटकों को ब्रज संस्कृति से रूबरू कराने का खाका तैयार किया गया है। इस बार मेले में ब्रज संस्कृति पर आधारित अनूठा गांव बसाया जाएगा। इसमें ब्रज की प्राचीन धरोहर, पुरातत्व अवशेष, स्थल, ललित कला और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थलों की तस्वीरें नजर आएंगी।

विज्ञापन

 
वृंदावन कुंभ 16 फरवरी,2021 से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 25 मार्च 2021 तक चलेगा। इसकी तैयारियां शीर्ष स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। इसमें संस्कृति विभाग ने मेला क्षेत्र में संस्कृति गांव बसाने की रूपरेखा तैयार की है। यह गांव ब्रज संस्कृति से जुड़े स्थलों की प्रदर्शनी के स्वरूप में होगा। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- प्रयागराज की तरह वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाएं करेगी यूपी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद की ओर से ब्रज संस्कृति गांव में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संस्कृति विभाग ललित कला के साथ मथुरा स्थित राजकीय संग्रहालय की कुछ महत्वपूर्ण पुरातत्व धरोहरों की तस्वीरों को प्रदर्शित करेगा। 

ब्रज संस्कृति गांव में पुरातत्विक स्थलों की तस्वीरें भी पर्यटकों को ब्रज भूमि भ्रमण का आमंत्रण देंगी। इसमें कुसुम सरोवर, रसखान की समाधि सहित गोवर्धन और बरसाना की छतरियों की तस्वीरें भी शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद भी जनपद के विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा। 

यह भी पढ़ें- बबलू के पेड़ से 500-500 के नोटों की बारिश, बटोरने को दौडे़ लोग, बुलानी पड़ी पुलिस

जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि वृंदावन कुंभ के माध्यम से ब्रज संस्कृति को आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाने की कोशिश संस्कृति गांव के माध्यम से की जाएगी। यहां के प्राचीन धरोहर, मंदिर, कुंड सहित अन्य स्थलों का मेला में प्रदर्शन किया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed