फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy cm said UP government will arrangements Vrindavan Kumbh like Prayagraj

प्रयागराज की तरह वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाएं करेगी यूपी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

Sun, 13 Dec 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Dec 2020 12:04 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मथुरा-वृंदावन को 282 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने जल्द आएंगे वृंदावन

विज्ञापन
Deputy cm said UP government will arrangements Vrindavan Kumbh like Prayagraj
वृंदावन के संतों के साथ उपमुख्यमंत्री ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वृंदावन का कुंभ भी प्रयागराज जितना महत्वपूर्ण है। इसकी व्यवस्थाएं भी उसी के अनुरूप होंगी। मथुरा-वृंदावन को 282 करोड़ की और सौगात देने के लिए वह एक बार फिर जल्द ही वृंदावन आएंगे। उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र में 336.88 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नहीं पता था कि वृंदावन कुंभ का महत्व क्या है? यहां आकर इसकी जानकारी हुई। सरकार प्रयागराज की तरह वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाएं करेगी। यह सरकार धार्मिक आयोजन और भगवान के भक्तों पर पुष्प वर्षा से स्वागत करने वाली है। उन्होंने एक्सप्रेसवे से वृंदावन पागल बाबा मंदिर तक की 251 करोड़ की सड़क और मथुरा से वृंदावन तक 31 करोड़ की फोरलेन सड़क की सौगात देने के लिए जल्द ही फिर वृंदावन आने का वादा किया। 
विज्ञापन



इस मौके पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृंदावन का कुंभ ब्रजवासियों का है। यहां के संतों का है। इसकी व्यवस्थाओं के लिए उपमुख्यमंत्री का प्रयागराज का अनुभव सहयोगी साबित होगा। बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद को दी विकास परियोजनाओं की सौगात के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले को 336.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को 336.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को दी। इसमें 29 परियोजनाओं के लोकार्पण और 25 का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र में हुआ। 
 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से मथुरा जनपद में 26533.94 लाख रुपये की लागत से 834 परियोजनाओं पर काम हुआ है। शनिवार को 54 और परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें 44 सड़क निर्माण और नौ सेतु के साथ एक भवन निर्माण भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed