फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VIP visit causes massive traffic jam in Agra

Agra News: वीआईपी विजिट ने किया बेहाल, फतेहाबाद रोड तीन घंटे रहा जाम; यमुना किनारा मार्ग पर दिनभर रेंगे वाहन

Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
सार

वीआईपी विजिट से ताजगंज क्षेत्र की हर सड़क और गली 12 बजे से 4 बजे तक जाम की चपेट में रही। इसके साथ ही दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान एमजी रोड, मदिया कटरा, देहली गेट रोड आदि पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
 

विज्ञापन
VIP visit causes massive traffic jam in Agra
वाहनों की लगी कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक के आगरा आगमन पर करीब तीन घंटे तक फतेहाबाद रोड पर वाहन जाम में फंसे रहे। जब रास्ता खुला तो उसके बाद भी करीब सात घंटे तक मार्ग पर वाहन रेंगते दिखे। इसका असर शहर के जुड़े दूसरे क्षेत्रों में भी दिखा। वहीं रात में सहालग की वजह से हालात फिर खराब हो गए। अनुमान है कि शनिवार को जाम से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


शनिवार को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक ने ताजमहल और किला का भ्रमण किया। दोपहर 12 बजे वीआईपी आगमन पर फतेहाबाद रोड पर वाहनों को रोका गया। करीब 30 मिनट बाद रास्ते खोल दिए गए पर वाहनोें की अधिकता के चलते जाम लगा रहा। 2:40 बजे जब वीआईपी काफिला ताजमहल से किला की ओर गया तो फिर आम लोगों के लिए रास्ता रोक दिया गया। इसके चलते यमुना किनारा रोड, श्मशान घाट चौराहा, बिजलीघर और माल रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


 

वीआईपी विजिट खत्म होने के बाद भी देर शाम करीब 7 बजे तक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। अनुमान है कि माल रोड और फतेहाबाद रोड से प्रतिदिन एक लाख के करीब लोग निकलते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या और बढ़ जाती है। फतेहाबाद रोड पर पहले से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे काम के कारण रास्ता संकरा है। शाहजहां गार्डन रोड पर पाइपलाइन बिछाने के कार्य से फतेहाबाद रोड और शमसाबाद रोड की ओर से आने वाले वाहनों को माल रोड होते हुए जाना होता है।

एमजी रोड पर अवंतीबाई लोधी चौराहे से प्रतापपुरा की ओर चार पहिया और भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। इन्हें सेंट मैरी चर्च रोड की तरफ से आना पड़ता है। वीआईपी विजिट से ताजगंज क्षेत्र की हर सड़क और गली 12 बजे से 4 बजे तक जाम की चपेट में रही। इसके साथ ही दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान एमजी रोड, मदिया कटरा, देहली गेट, पालीवाल पार्क से वजीरपुरा रोड, लोहामंडी चौराहा से सेंट जोंस रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालांकि एमजी रोड पर पुलिस ने वीआईपी विजिट की वजह से जगह-जगह पुलिस लगा रखी थी, जिससे जल्द जाम पर काबू पा लिया गया।

सहालग भी बना वजह
शनिवार को पूरा दिन जाम से राहगीर परेशान हुए। यातायात और स्थानीय थाना पुलिस के पसीने छूट गए। इसके बाद सहालग की वजह से जाम लगा। इससे फतेहाबाद रोड, पंचकुइयां, शाहगंज, बोदला, अवधपुरी और बिचपुरी रोड पर निकलना मुश्किल रहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed