फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers caught two cattle thieves and handed them over to the police

Agra News: ग्रामीणों ने दो पशु चोरों को पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द

Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two cattle thieves and handed them over to the police
कासगंज। गंजडुुंडवारा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में कादरगंज रोड पर खेत पर बंधे मवेशी को दो चोर चुराकर ले जा रहे थे। यह देखकर पशुपालक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कादरगंज रोड निवासी रामदुलारे अपने मवेशियों को लेकर खेत पर चराने गया था। राम दुलारे ने बताया कि मवेशियों को पेड़ से बांधने के बाद वह खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान दो युवक पेड़ से बंधे मवेशी को खोलकर ले जाने लगे। जैसे ही उसने देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर क्षेत्र के ग्रामीण चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ पडे। चोरों ने भी भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया। चोरों के पकडे़ जाने की सूचना पर आस-पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। चोरों ने पूछताछ में अपना नाम अरमान और फईम निवासीगण मोहल्ला इमामबक्श गंजडुंडवारा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु चोरी के अधिनियम में कार्रवाई कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पशु चोरी के मामले में दो चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed