{"_id":"66e5b8f995af7866d4012a56","slug":"villagers-caught-thieves-who-running-away-in-pickup-after-stealing-buffalo-in-agra-handed-them-over-to-police-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, दो भाग निकले; पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, दो भाग निकले; पुलिस को सौंपा
Sat, 14 Sep 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:02 PM IST
सार
ताजनगरी में भैंस चोरी करके पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। हालांकि दो साथी भाग निकले। पकड़े गए चोरों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मैक्स गाड़ी में भैंसों को चुरा कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पीछा करके लोडर सहित पकड़ लिया। दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरली बेहड़ी की है।
विज्ञापन
बेहड़ी ककरीली निवासी तर्जन सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि विगत शुक्रवार की रात्रि दो बजे के करीब गांव से दो भैंसों को चोर मैक्स गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा चोरों का पीछा करने लगे। ग्रामीणों के द्वारा ईधौन गांव में फोन कर ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन
ईधौन के ग्रामीणों के द्वारा गांव में मैक्स गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगा दिया और मैक्स गाड़ी सहित दो को पकड़ लिया तथा दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा नाम पता पूछने पर रवि निवासी लडउआ पुरा थाना बसई अरेला, भूरी सिंह निवासी महुआ खेड़ा थाना ताजगंज बताया।
विज्ञापन
भागे हुए साथियों के नाम शेखर, सूरज निवासी महुआ खेड़ा थाना ताजगंज बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी रवि व भूरी सिंह को जेल भेज दिया है। भागे हुए साथी शेखर व सूरज की पुलिस तलाश कर रही है।