फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers attacked the police team took the inspector hostage in Mathura

मथुराः झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को बंधक बनाया, पथराव में जीप क्षतिग्रस्त

Thu, 14 Apr 2022 01:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में एक ही दिन में अलग-अलग हुईं घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। पहली घटना में दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई, दूसरी घटना में पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।   

विज्ञापन
Villagers attacked the police team took the inspector hostage in Mathura
कोसीकलां थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में बुधवार रात को गांव उमराला में दो पक्षों की लड़ाई की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बना लिया। पथराव में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने पर भीड़ के चंगुल से कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी और सिपाही को बचाया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
गांव उमराला में बुधवार रात को वेदराम और विजन के बीच झगड़ा हो गया। विजन पक्ष के लोगों ने वेदराम पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार टीम के साथ पहुंचे। विजन पक्ष की महिलाओं ने पहले पुलिस से गाली गलौज की। पुलिस ने इसका विरोध किया तो विजन पक्ष के लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। आरोपियों ने पथराव कर दिया। 

विज्ञापन

पथराव में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त

आरोपियों ने पुलिस की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि वेदराम और चौकी प्रभारी की तरफ से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता 

बुधवार दोपहर को भगवती मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने पिता-पुत्र और घायल मां को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की। उपनिरीक्षक (दरोगा) की वर्दी फाड़ दी। एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed