फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager taken hostage and beaten in Etah

Agra News: ग्रामीण को एटा में बंधक बनाकर पीटा

Sat, 01 Jun 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Villager taken hostage and beaten in Etah
कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव बहोरनपुरा से दो आरोपी एक ग्रामीण को साथ ले गए। जनपद एटा के एक में गांव में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। पीड़ित ग्रामीण ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम बहोरनपुरा निवासी रामबाबू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात्रि अपने घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान जनपद एटा कोतवाली जैथरा के गांव चमन नगरिया निवासी शिवकुमार और टीटू उसे अपने साथ ले गए। आरोपियों ने गांव में कमरे में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी उसे गांव रुस्तमपुर में रह रहे उसके चाचा श्यामसुंदर के घर पर छोड़ गए। उसने अपने चाचा सहित अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस में पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि ग्रामीण को बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed