फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager beaten up, wife who came to his rescue molested

Agra News: ग्रामीण को पीटा, बचाव में आई पत्नी से की छेड़छाड़

Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villager beaten up, wife who came to his rescue molested
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में खेत में सिंचाई कर रहे ग्रामीण की वहां पहुंचकर तीन लोगों ने पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंची पत्नी से आरोपियों ने छेड़छाड़ की। ग्रामीण ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। पिटाई से घायल ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ 15 मई को खेत पर पहुंचकर फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी मुनेश निवासी नगला राजे, तेजपाल व मुन्नालाल निवासी नगला लाले ने अपने मवेशियों को ग्रामीण के खेत में छोड़ दिया। ग्रामीण ने मवेशियों को खेत से बाहर निकाला, साथ ही मवेशी स्वामी से शिकायत कर इस हरकत का विरोध किया। इस बात से नाराज मवेशी स्वामी ग्रामीण को गाली देते हुए उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पति को बचाने पहुंची ग्रामीण के पत्नी के संग आरोपियों ने छेड़छाड़ की। साथ ही धक्का मार कर उसे गिरा दिया। घायल दंपती के चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ पहुंचने लगे, लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। घायल ग्रामीण ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed