फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance Lucknow team is scanning records in post offices

Agra News: डाकघरों में अभिलेख खंगाल रही विजिलेंस लखनऊ की टीम

Tue, 15 Oct 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vigilance Lucknow team is scanning records in post offices
डाक अधीक्षक कार्यालय
मैनपुरी। डाक विभाग इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अलीगढ़ में डाक सेवक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार किया था। इसकी जांच अब मैनपुरी तक आ गई है। सोमवार को मैनपुरी पहुंची लखनऊ की विजिलेंस टीम ने डाक अधीक्षक कार्यालय और प्रधान डाकघर में अभिलेख खंगाले। विभागीय अधिकारी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल अलीगढ़ में पकड़े गए गैंग में मैनपुरी के डाक अधीक्षक का चालक विकल यादव शामिल था। वहीं फर्जीवाड़े में शामिल रहे डाक अधीक्षक अलीगढ़ संजय सिंह और सीपीएम झांसी देवेंद्र कुमार की तैनाती में मैनपुरी में डाक अधीक्षक के पद पर रह चुकी है। ऐसे में मैनपुरी से इस फर्जीवाड़े के तार सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इसी की जांच के लिए डाक विभाग की लखनऊ विजिलेंस सोमवार को मैनपुरी पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने पूरे दिन पहले डाक अधीक्षक कार्यालय में जांच पड़ताल की। वहीं शाम को प्रधान डाकघर में जाकर भी जांच की। देर शाम तक इसके चलते डाकघर खुला रहा। विभागीय एक कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार को टीम ने जांच की। हालांकि डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इसे गोपनीय बनाए हुए हैं। वे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने ऐसी किसी जांच से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed