फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of mining vehicles goes viral, Kagaraal SO reprimanded

Agra News: खनन के वाहनों का वीडियो वायरल, कागाराैल एसओ को फटकार

Fri, 22 May 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Video of mining vehicles goes viral, Kagaraal SO reprimanded
आगरा। पुलिस आयुक्त के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर खनन के वाहनों के गुजरने का वीडियो भेजा गया। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष अंकुर राठी कागाराैल की क्लास लगाई। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा को दी। उनसे जल्द रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने एसओ कागाराैल को दोपहर में वायरलेस सेट पर ऑन माइक आने के आदेश दिए। उनसे कहा कि अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें। अगर ऐसा नहीं किया तो थाने के चार्ज से हटा दिया जाएगा। इलाके से खनन की गाड़ियां गुजर रही हैं। वीडियो भेजा जा रहा है। पुलिस कुछ क्यों नहीं कर रही है। जाते ही खनन शुरू करा दिया है क्या? एसओ को फटकार लगाने के बाद एसीपी सैंया को जांच के आदेश किए।
विज्ञापन

-----


वायरलेस पर ही दिया आदेश, चाैकी प्रभारी निलंबित
आगरा। पुलिस आयुक्त ने बृहस्पतिवार को थाना न्यू आगरा की दयालबाग चाैकी के प्रभारी सोनू कुमार को वायरलेस सेट पर ही आदेश देकर निलंबित कर दिया। इसकी वजह आईजीआरएस की शिकायत रहीं। एक ही दिन में 12 से अधिक शिकायतें दयालबाग चाैकी की दर्ज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेट से पुलिस आयुक्त ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पीड़ित की शिकायत का समाधान निकलना चाहिए। लोगों की सुनवाई न करने की वजह से शिकायत ऑनलाइन की जा रही है। इसकी समीक्षा लखनऊ से की जाती है। पुलिस को इन शिकायतों के निस्तारण के लिए घटनास्थल पर जाना होता है।

हालांकि चर्चा है कि न्यू आगरा थाना में पेड़ काटने के बाद से ही चाैकी प्रभारी सोनू कुमार निशाने पर हैं। वह डिवीजन चाैकी पर तैनात थे। रात के समय पेड़ काट दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जांच हुई थी। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने जांच की थी। उन्होंने तत्कालीन एसओ योगेश कुमार, चाैकी प्रभारी डिवीजन सोनू कुमार सहित पांच पुलिसकर्मियों को दोषी पाया था। मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। तत्कालीन एसओ ने चाैकी प्रभारी की जिम्मेदारी बताई थी। निलंबन के पीछे भी यही मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed