फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of in-charge DGC firing went viral

Agra News: प्रभारी डीजीसी का फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

Mon, 07 Oct 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Video of in-charge DGC firing went viral
हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करते प्रभारी डीजीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान
मैनपुरी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें भोगांव क्षेत्र के रहने वाले प्रभारी डीजीसी (फौजदारी) पिस्टल से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इसमें भोगांव क्षेत्र के रहने वाले प्रभारी डीजीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान हाथ में पिस्टल लिए एक चारदीवारी के अंदर पेड़ की ओर निशान कर एक के बाद एक फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग के दौरान एक आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसमें संभवत: वीडियो बनाने वाला भी एक गोली चलाने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। मामले में जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य असलहों के साथ भी वायरल हो रहे फोटो
प्रभारी डीजीसी के कुछ अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वे ऑटोमेटिक राइफल हाथ में लिए अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि प्रभारी डीजीसी असलहों के शौकीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed