फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim of urine incident also came in front of police in agra told why complaint was not lodged

आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह

Thu, 27 Jul 2023 10:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 10:36 AM IST
सार

आगरा में पेशाब कांड का मामला सामने आया है। घटना का पीड़ित भी पुलिस के सामने आया। उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुनकर लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
victim of urine incident also came in front of police in agra told why complaint was not lodged
MP के बाद आगरा में पेशाब कांड का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पेशाब कांड का पीड़ित भी पुलिस के सामने आ गया है। पीड़ित ने दबंग के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी। भरतपुर से लौटते समय दबंग उसे उठा ले गए थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला सिंकदरा थाना क्षेत्र का है। यहां तीन दिन पहले एक वीडियो सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि दबंग हाईवे पर लहूलुहान युवक के मुंह पर पेशाब कर रहा है। उसके बाद उससे अपने पैर पकड़वाए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। मुख्य आरोपी आदित्य और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बुधवार को पीड़ित विक्की उर्फ विक्रम भी पुलिस के सामने आया। वह सिकंदरा थाना क्षेत्र के ही अटूस गांव का निवासी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि नौ दिसंबर 2022 को बेटा भरतपुर से लौट रहा था। रास्ते से दबंग उसे विक्रम में उठा ले गए। बेटे को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने काफी देर तक गाड़ी में घुमाया था। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: आदी की निकल गई हेकड़ी, हाथ जोड़कर बोला- 'अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, माफ कर दो प्लीज'
 

बताया कि इसके बाद बेटे को अटूस ले गए। पीटने के बाद वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। मारपीट की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन, डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की। निजी अस्पताल में बेटे का उपचार कराया था। पुलिस, पीड़ित और उसके पिता से पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed