Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhai dooj 2026 bhai dooj shubh muhurat and story of this festivals

भैया दूज 2026: भाई को आज इस शुभ मुहूर्त में लगाएं तिलक, जानें पूजा विधि और पौराणिक कथा

Wed, 11 Nov 2026 05:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

भाई दूज का पर्व बुधवार को भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:07 से 3:17 बजे तक रहेगा।
 

विज्ञापन
bhai dooj 2026 bhai dooj shubh muhurat and story of this festivals
भैया दूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:07 बजे से 3:17 बजे तक रहेगा। पर्व पर बहनें भाइयों को चौकी पर बैठाकर रोली और अक्षत से तिलक करेंगी। इसके बाद आरती उतारकर मिठाई खिलाएंगी और उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को घर पर आमंत्रित किया था और स्वागत सत्कार के साथ टीका लगाया था तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और कथा।

 
विज्ञापन

कहा जाता है कि एक बार यमराज के पास उनकी बहन यमुना का संदेश आया तो यमराज सब कुछ छोड़कर उनसे मिलने पहुंच गए और इसी तरह से यम द्वितीया का त्योहार शुरू हुआ। भविष्योत्तर पुराण में यम द्वितीया यानी भैया दूज मनाने का यही कारण बताया गया है।

 

भविष्योत्तर पुराण के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया है कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करके बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करेगा उसकी आयु लंबी होगी। यमद्वितीया के दिन अगर यमुना में स्नान नहीं पाते तो बहन के घर जाकर उसके हाथों से यमुना जल का टीका लगवाएं और उनके हाथों से बना भोजन करें तो इससे भी अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।

 

भाई दूज का रात को यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जला कर मुख्य दरवाजे पर रखें. ऐसा करने भाई पर किसी प्रकार का विघ्न या बाधा नहीं आती है और उसका जीवन सुखमय रहता है। आगे की स्लाइड में जानें टीका लगाने का शुभ मुहूर्त।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed