{"_id":"64bfed224067c5893f065d14","slug":"son-killed-his-father-by-hitting-him-with-shovel-in-etah-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
Tue, 25 Jul 2023 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:11 PM IST
सार
ऐसा बेटा किसी को न मिले: एटा में बेटे ने पिता को फावड़े से काट डाला। मारते वक्त हाथ भी नहीं कांपे। दुश्मनों से भी बदतर मौत दी। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Etah News: बेटे ने पिता की हत्या कर दी, मौके पर जांच करते एसएसपी राजेश कुमार व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की शाम बेटे ने पिता की फावड़े से वार करके हत्या कर दी। घर वालों ने देखा तो चीख पड़े। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मानपुर गांव की है। गांव निवासी जगदीश बाबू (50) शाम करीब पांच बजे घर पर था। उसका बेटा विक्की उर्फ जय बाबू भी घर पर था। इसी समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विक्की इतना आक्रोशित हो गया कि पास में रखा फावड़ा उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन
फावड़े का वार लगते ही जगदीश बाबू लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी विक्की वहां से भाग गया। घर वालों ने देखा को उनकी चीख निकल गई। देखते ही देखते जगदीश की सांसे टूट गईं। सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाएं। आरोपी की तलाश में जुट गई है।