फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra urine Case Accused folded hands and says Leave it now, I will never do this, forgive me

आगरा पेशाब कांड: आदी की निकल गई हेकड़ी, हाथ जोड़कर बोला- 'अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, माफ कर दो प्लीज'

Wed, 26 Jul 2023 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। दबंग के तीन वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Agra urine Case Accused folded hands and says Leave it now, I will never do this, forgive me
Agra urine Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी फायरिंग कर नए साल का जश्न मनाया तो कभी रंगबाजी दिखाने के लिए युवक से पैर छुवाए। साथी गैंगस्टर को लहूलुहान कर मुंह पर पेशाब कर वीडियो बनाया तो रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़-फायरिंग की। लेकिन जब पुलिस ने किरावली के गांव पुरामना के आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी को पकड़ा तो उसकी हेकड़ी निकल गई। 
विज्ञापन


पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। बस एक ही बात बोला, अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दो। पुलिस ने मंगलवार को उसे साथी भोला के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फायरिंग करने, युवक से पैर छुवाने और पिटाई कर पेशाब करने की घटनाओं के सोमवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे। 

इसके बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी आदित्य और उसके साथी भोला को गिरफ्तार कर लिया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपी आदित्य 20 साल का है। उसने पूछताछ में बताया कि वह मामा के घर मोहम्मदपुर में रहता है। फतेहपुर सीकरी के गांव सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा और विक्की उर्फ विक्रम के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गैंगस्टर हैं। 9 महीने पहले विक्की ने निक्की के घर पर जाकर दबंगई की थी। उसके घरवालों की पिटाई कर दी थी। इससे वो नाराज थे। उनके साथी साहिला खान ने बहाने से विक्की को गांव अटूस बुलाया था। आदित्य, निक्की बग्गा, साहिल्ला खान, भोलू और मोहित शर्मा ने उससे मारपीट की थी। भोलू ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। आदित्य ने मुंह पर पेशाब किया था।

दो मुकदमे दर्ज किए गए
मुकदमा : 1

सिकंदरा गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर पर युवक से पैर छुवाने के संबंध में मुकदमा चौकी प्रभारी पदम प्राइड एसआई विश्वदीप सिंह ने दर्ज कराया। इसमें लिखा है कि आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी पुल पर एक व्यक्ति से अपने साथियों संग मारपीट कर रहा है। मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न का वीडियो भी बना रहा है। मुकदमे में आदित्य सहित किरावली के कटारा निवासी देवेश, रायभा निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा, पाली सदर निवासी भोलू, सगुन गोयल को नामजद किया है।

मुकदमा : 2
सिकंदरा के गांव अटूस में युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने के वीडियो के संबंध में मुकदमा चौकी प्रभारी रुनकता कुंवर पाल सिंह ने दर्ज कराया। इसमें आदित्य उर्फ आदी, सिकरौदा, फतेहपुर सीकरी निवासी निक्की उर्फ बग्गा, शाहगंज निवासी साहिल्ला खान, पाली सदर निवासी भोलू और गांव मोहम्मद पुर निवासी मोहित शर्मा को नामजद किया। वीडियो में गांव उंदेरा निवासी विक्की उर्फ विक्रम को लहूलुहान कर पेशाब किया जा रहा था। मुकदमे में बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास, मानहानि सहित अन्य धारा लगी हैं।

10 लाख की चोरी में निक्की गया था जेल
अक्तूबर, 2022 में देहात क्षेत्र में ही फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में 10 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में फरवरी में निक्की पकड़ा था। उस पर गैंगस्टर लगाया। वर्तमान में वह जेल में बंद है। उसका साथी साहिला खान पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

इंस्टाग्राम पर टिप्पणी से भड़का था आदी
पुलिस की पूछताछ में आदी ने बताया कि अक्तूबर, 2022 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को देखकर युवक ने टिप्पणी की थी। इससे वह भड़क गया था। अपने साथी सगुन की मदद से युवक को ढूंढा था। पुल पर रोका और उसकी पिटाई करने के बाद पैर छुवाए थे। एक जनवरी को किरावली में बाइक से अपने साथी के साथ नए साल के जश्न में फायरिंग की थी। इसमें उसे 3 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

रेस्टोरेंट में तोडफोड़ के बाद वायरल हुए पुराने वीडियो
आदित्य उर्फ आदी की दबंगई के वायरल तीनों वीडियो पुराने हैं। 18 जुलाई को मोहम्मदपुर स्थित एनडी रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी। उसमें भी आदित्य का नाम आया था। रेस्टोरेंट की घटना के बाद ही तीनों वीडियो वायरल हुए। किसी परिचित ने ही वीडियो वायरल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed