फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles stuck in traffic jam on Highway, MG Road and Yamuna Kinara

आगरा के मुख्य मार्गों का हाल: गुरु का ताल से यमुना किनारा तक वाहनों की कतारें, जाम से कराह रहीं सड़कें

Thu, 30 Oct 2025 11:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 11:45 AM IST
सार

आगरा की सड़कें जाम से कराह रही हैं। आलम ये है कि मुख्य मार्गों से जब भी गुजरो, तो वाहनों की भीड़ में फंसना तय है।

विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam on Highway, MG Road and Yamuna Kinara
आगरा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाईवे और शहर की सड़कों पर बुधवार को जाम ने लोगों को परेशान किया। गुरु का ताल, सिकंदरा और अबू उलाह दरगाह के सामने वाहनों की कतारें लगी रहीं। सर्विस रोड भी प्रभावित रहा। इसके अलावा एमजी रोड और यमुना किनारा रोड पर भी जाम में वाहन फंसे रहे। राहगीर समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


एमजी रोड पर दोपहर करीब 3:45 बजे सूरसदन से दीवानी चौराहे तक जाम लग। वाहनों को निकालने में काफी समय बर्बाद हुआ। आगरा-मथुरा हाईवे पर सुबह 11:30 बजे और शाम 4:15 बजे गुरु का ताल पर रामबाग की ओर से सिकंदरा की तरफ जाने के लेन पर जाम लगा। इसमें लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों के साथ शहरी भी फंसे।
विज्ञापन


वाहनों को रेंग-रेंग कर आईएसबीटी चौराहे से गुरु का ताल कट पार करना पड़ा। लोगों को एक किलोमीटर दूरी तय करने में आधे घंटे लगे। यही हाल अबू उलाह दरगाह के पास रोडवेज बसों के सड़क पर सवारी भरने से जाम लगा। सर्विस रोड से गुजरने वाले कॉलोनियों के लोगोें को भी इससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारा रोड पर शाम करीब 7:30 बजे यातायात प्रभावित हुआ। आंबेडकर पुल के नीचे से आगरा किले तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को ऑफिस और नौकरी से लौटते समय निकलने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। इसमें पर्यटक भी परेशान दिखे। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। वाहनों को निकलने में घंटों का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed