फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vegetables and fruits Wash in salt water to protect the Coronavirus

Coronavirus: इस तरीके से करें सब्जी-फलों को कीटाणुमुक्त, संक्रमण का खतरा होगा दूर

Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
vegetables and fruits Wash in salt water to protect the Coronavirus
सब्जी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए लोग विशेष सावधानियां बरत रहे हैं। खासकर खानपान की चीजों में, जो बाहरी से लाई जाती है। इनमें सब्जी और फल प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में सवाल यह उठता है कि इनका इस्तेमाल कैसे किया जाए। 'अमर उजाला' के पाठकों के कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित ऐसे कई सवालों के जवाब खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने दिए।
विज्ञापन


सवाल: सब्जी-फल कोरोना संक्रमित हैं तो बचाव कैसे करें? - छवि शर्मा, विनय नगर
जवाब: सब्जी-फलों पर संक्रमित हाथ लगने से खतरा है, ऐसे में सब्जी-फलों को नमक के पानी में डालकर धोएं, इसके बाद हाथों को साबुन से धोएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: घर और किचिन को कैसे सैनिटाइज कर सकते हैं? - माया सिंह, दयालबाग
जवाब: सोडियम हाइपोक्लोराइट डेढ़ से दो लीटर पानी में एक ढक्कन मिलाकर किचिन का फर्श, चूल्हा, दरवाजे, हैंडल और खिड़कियां साफ करें।

सवाल: किचिन में खाना बना रहे हैं, वायरस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें? - पूनम सिंघल, कमला नगर
जवाब: किचिन में बर्तन साफ करने के लिए साफ कपड़ा रखें। एक बार सफाई करने के बाद धोने के बाद ही उपयोग करें। 

सवाल: खांसी-जुकाम है तो क्या खाना बनाने में खतरा है? - गुंजन सक्सेना, शाहगंज
जवाब: मौसमी जुकाम-खांसी है तो हो सके तो खाना बनाने से बचें, नहीं तो मास्क लगाकर भोजन बनाएं। खांसी-जुकाम होने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed