फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Use disadvantaged rural community toilets

वंचित ग्रामीण सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें

Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Use disadvantaged rural community toilets
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राज्य स्तरीय टीम ने शनिवार को कुरावली विकास खंड की जुन्हैसा ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। गांव की महिलाओं से बात करके स्वयं सहायता समूह और पंचायत सचिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूनिसेफ की स्टेट कंसल्टेंट तुहिना राय ने गांव का भ्रमण कर शौचालयों को देखा। उन्होंने कहा शासन ने सभी को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया है। सभी घरों में स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्मित हो गए हैं। फिर भी कोई वंचित है तो वह सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करे। स्वयं सहायता समूह को शौचालय के रखरखाव और संचालन के लिए शासन से अनुमन्य धनराशि पंचायत सचिव उपलब्ध करा दें। ताकि सामुदायिक शौचालय क्रियाशील रहें।
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा सही से जिम्मेदारी संभालने पर सामुदायिक शौचालय उपयोगी साबित होंगे। सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने वालों का नाम रजिस्टर में लिखें। जिससे यह पता चल सके कितने लोग सामुदायिक शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं। डीपीआरओ स्वामीदीन ने एडीओ और पंचायत सचिवों से कहा सामुदायिक शौचालय प्रयोग में मिलें। सुल्तानगंज विकासखंड की तिसौली ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता के कार्यक्रम में लापरवाही न बरतें। सफाई कर्मचारी गांव में नियमित सफाई करके एडीओ पंचायत, लेखाकार के पास नियमित फ़ोटो भेजें। मंडलीय समन्वयक राकेश, धर्मेंद्र सिंह, जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा, जिला कंसल्टेंट राजकुमार मिनी, खंड प्रेरक दिलीप, कर्मवीर, अनुपम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed