फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over newborn's death, nursing home sealed

Agra News: नवजात की मौत पर हंगामा, नर्सिंग होम सील

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uproar over newborn's death, nursing home sealed
कासगंज। अमांपुर में एक नर्सिंग होम पर प्रसव के बाद बुधावर रात नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन ने नर्सिंग होम पर हंगामा काटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, नवजात बेटे की माैत की जानकारी पर अस्पताल में भर्ती मां की हालत भी बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। अमांपुर के कुचलपुर निवासी प्रीती पत्नी धर्मेंद्र को 26 फरवरी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद गांव की आशा भारती उसे विनीता नर्सिंग होम ले गई। डॉक्टर ने रात आठ बजे महिला का प्रसव कराया। प्रसव नार्मल हुआ, लेेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने डॉ. मदन को टीम के साथ क्लीनिक भेजा। इसके साथ ही तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने तहरीर मिल जाने के बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि नवजात की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर मिल गई है। सीएमओ को सूचना दे दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed