{"_id":"62436ae8a2513c4ab7387a53","slug":"uproar-at-the-post-in-the-dispute-of-stopping-the-bike-agra-news-agr5286279109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रोकने के विवाद में चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रोकने के विवाद में चौकी पर हंगामा
विज्ञापन
आगरा। सदर के शमसाबाद रोड स्थित इंद्रापुरम मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को रोकने पर एक सिपाही से विवाद हो गया। दोनों ने सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया। युवक एक संगठन से जुड़े थे। शहीद नगर पुलिस चौकी पर संगठन के पदाधिकारी आ गए। उन्होंने चौकी पर नारेबाजी कर दी। कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार आ गए। उनके आश्वासन पर सभी शांत हुए।
घटना सोमवार रात तकरीबन नौ बजे की है। शमसाबाद रोड पर इंद्रापुरम कॉलोनी के मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वाहनों को निकाला भी जा रहा था। एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। सिपाही विनोद कुमार ने युवकों को बाइक आगे ले जाने से रोक दिया। पहले दूसरी तरफ का ट्रैफिक निकलने के लिए कहा। दोनों सौ फुटा रोड की तरफ से आ रहे थे। बाइक निकालने को लेकर युवक और सिपाही में कहासुनी होने लगी।
यह देखकर शहीद नगर चौकी प्रभारी अजय तोमर आ गए। उन्होंने युवकों को जाने दिया। युवक एक संगठन से जुड़े हुए थे। वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ आ गए। उन्होंने नारेेबाजी शुरू कर दिया। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार भी पहुंचे। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। थाना प्रभारी का कहना है कि दो युवकों की बाइक निकालने को लेकर सिपाही से गलतफहमी में कहासुनी हो गई थी। उन्हें समझा दिया गया। इस पर सभी चले गए।