फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up teacher scam gangster on 18 people by mathura police

शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कम्प, पांच हुए गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 07:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
up teacher scam gangster on 18 people by mathura police
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक साल बाद शिक्षक भर्ती घोटाले का जिन्न बंद बोतल से फिर बाहर निकला। शिक्षक भर्ती घोटाले के 18 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने से हड़कम्प मच गया। वहीं इस मामले से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अभी आठ शिक्षकों की तलाश में पुलिस ने जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


एक साल पहले शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने 18 आरोपियों को जेल भेजा था। इनमें 13 लोग जमानत पर बाहर आ गए। पांच शिक्षक फिलहाल अभी तक जेल में ही हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थान से पकड़ते हुए गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने पांच शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने 18 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
भूपेंद्र कुमार पुत्र सुखवीर निवासी अड्डा (महावन), मनोज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी ई-चार फेस-प्रथम महाविद्या कालोनी, मोहित भारद्वाज पुत्र विष्णु अग्रवाल निवासी मोहनपुर अडूकी, राधाकृष्ण पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी बरौंठ (छाता) व राजवीर गुर्जर निवासी रुक्मिणी विहार।

ये हैं जेल में
महेश शर्मा पुत्र सूरजभान शर्मा निवासी एलआईजी-74 महाविद्या कालोनी, चिंतानंद उर्फ चेतन पुत्र श्रीकृष्ण, सुभाष पुत्र विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासीगण कारब (महावन) और रवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी भरतिया (बलदेव)

यह हैं फरार
मनीष कुमार, देवेंद्र (बलदेव), दीपकरन (जमुनापार), तेजवीर  कंजौलीघाट, विंदेश कुमार पुष्प विहार, जयसिंहपुरा, योगेंद्र सिंह निवासी नगला मेव (बलदेव), श्यामवीर निवासी पटलौनी (बलदेव) और आलोक (मांट)। 

Loksabha election के पहले चरण में 20 states की 91 loksabha seats पर मतदान, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed