फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP STF caught ganja worth Rs three crore in Agra

एसटीएफ ने पकड़ा तीन करोड़ का गांजा: आगरा के बाह से तीन तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान ले जा रहे थे खेप

Fri, 08 Apr 2022 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 06:01 PM IST
सार

एसटीएफ ने शुक्रवार की सुबह आगरा जिले के बाह में पुलिस की मदद से करीब 12 कुंतल गांजा बरामद किया। यह गांजा रूई से भरे ट्रक में छिपाकर ओडिशा से राजस्थान के भरतपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक, क्लीनर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
UP STF caught ganja worth Rs three crore in Agra
ट्रक में लदी बोरियों में भरा था गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से भरतपुर तक ट्रक में रूई की बोरियों के नीचे छिपाकर तीन करोड़ रुपये के गांजा की तस्करी की जा रही थी। आगरा में एसटीएफ औैर पुलिस ने बाह के चौकी जरार क्षेत्र में ट्रक को घेराबंदी के बाद पकड़ लिया। चालक सहित तीन तस्कर पकड़े गए।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्कर रोकने के लिए बाह के जरार चौकी क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी राजस्थान नंबर के ट्रक को चेक किया गया। इसमें रूई की बोरियां रखी थीं। 
विज्ञापन


इनके नीचे 40 बोरियों में गांजा रखा गया था। इसका वजन तकरीबन 12.31 क्विंटल था। तीन आरोपी पकड़ लिए गए। इनमें चालक कौशांबी के मोहम्मदपुर निवासी दिलीप कुमार यादव, सह चालक फतेहपुर के रेहुआपुर निवासी विष्णु दत्त मिश्र उर्फ गोलू और कौशांबी निवासी दिव्यांशु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर के राजकुमार को होना था सप्लाई 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले के जंगलों से लेकर आए हैं। वहां गांजा की बिक्री बिहार के भोजपुर निवासी बिट्टू करता है। यह गांजा मथुरा और भरतपुर की सीमा पर रेलवे कॉलोनी, भरतपुर निवासी राजकुमार उर्फ सोनू को पहुंचाना था। बिट्टू सिंह ने गांजा तस्करी के लिए ट्रक राधेश्याम शर्मा के नाम से खरीदा है। वह भरतपुर का रहने वाला है। 

गांजा को सही पहुंचाने पर चालक को 50 हजार रुपये और सह चालक को 15 हजार रुपये मिलते। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांजे की खेप पकड़ी गई है, जिसकी बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये है। दो लोग फरार हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।

यह हुई बरामदगी

12.31 क्विंटल गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल, 3200 रुपये, काटन सीट बिल्टी बरामद की गई हैं।

बाह हाईवे पर घेर कर पकड़ा ट्रक

तस्कर गांजे से भरा ट्रक इटावा की ओर से आगरा होते हुए भरतपुर ले जा रहे थे। चेकिंग में पहले रूई की बोरियां मिली। जब पुलिस ने बोरियां निकाली तक गांजा के पैकेट मिले।

लगातार पकड़ा जा रहा गांजा

ताजनगरी में गांजा की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। गांजा लगातार पकड़ा जा रहा है। मगर, असली खरीदार और विक्रेता हाथ नहीं आने की वजह से तस्करी नहीं रुक पा रही है। बड़े पैमाने पर गांजा आगरा के अलावा मथुरा होते हुए दिल्ली और हरियाणा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed