फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police's suspended constable arrested for car loot in mainpuri

यूपी पुलिस का निलंबित सिपाही निकला लुटेरा, मुठभेड़ में साथी सहित गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
up police's suspended constable arrested for car loot in mainpuri
लाल घेरे में लूट के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही ने बोलेरो लूट को अंजाम दिया। सोमवार की रात मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन


कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव नगला भाता निवासी कौशलेंद्र की बोलेरो को कुछ बदमाशों ने ऑनलाइन बुक कराया था। 24 नवंबर की रात थाना कुर्रा क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर गाड़ी की लूट ली गई थी। 
विज्ञापन


उक्त मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीर सोमवार की रात प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी आरएन यादव ने सूचना पर पुलिस बल के साथ बिलिंदा पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग की

एसपी अजय कुमार पांडेय के अनुसार खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

इस बीच दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के कब्जे से लूटी गई बोलेरो भी बरामद कर ली। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने ही बोलेरो लूट की वारदात की थी। 

पकड़ा गया अनुज पुत्र यशपाल सिंह निवासी गांव नोरोजपुर गुर्जर थाना कोतवाली बागपत निलंबित सिपाही है। दूसरा साथी राहुल पुत्र वेदप्रकाश निवासी मोहल्ला खरगजीतनगर भी पकड़ा गया है। अरविंद पुत्र दाताराम निवासी गांव पीरपुर बिछवां और मुनेश पुत्र सुघर सिंह गांव नगला कैल थाना एलाऊ फरार हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

ट्रक लूट में हुआ था निलंबित

एसपी के अनुसार लूट का मास्टर माइंड सिपाही अनुज सिंह ने वर्ष 2011 में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद कुरावली थाने में उसकी तैनाती रही। दन्नाहार क्षेत्र में एक ट्रक लूट के मामले में भी वो शामिल रहा था। फिरोजाबाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था। लूट के दौरान करीब 30 लाख कीमत का तेल गायब हुआ था। 

उक्त घटना के बाद ही उसे निलंबित कर दिया गया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने फिर से लूट की वारदात करना शुरू कर दिया। सिपाही पूर्व में एक ब्लाक प्रमुख का गार्ड भी रह चुका है। एसपी ने बताया कि सिपाही की हिस्ट्रीशीट खोले जाने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बर्खास्तगी की प्रक्रिया जल्द अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed