{"_id":"624ab5e3db8c3118e2498a2c","slug":"up-police-encounter-fear-robbers-surrendered-in-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का डर: मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे बदमाश, बोले- 'पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का डर: मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे बदमाश, बोले- 'पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं'
Mon, 04 Apr 2022 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में बदमाशों के अंदर पुलिस प्रशासन का खौफ साफ देखा जा रहा है। मैनपुरी में आज दो लुटेरे हाथ में पोस्टर लेकर पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचे।
विज्ञापन
पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दंपती से लूट के मामले में दो लुटेरों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। दोनों हाथों में तख्ती पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था 'हमें बचा लो, पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी।' पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जेल भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
बता दें किशनी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को सुनील कुमार और उनकी पत्नी कुसुमा देवी से लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे दोनों साइकिल के गांव वापस जा रहे थे। दंपती बैंक से 1.38 लाख की नकदी निकालकर लाए थे। लुटेरों ने साइकिल सवार पति-पत्नी से नकदी से भरा थैला छीना और फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम गठित की गई थी। जांच में दो लुटेरे प्रमोद पुत्र मेहताब निवासी कानपुर देहात और सतीश पुत्र मुलायम गांव बेला औरैया का नाम सामने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के डर से आज दोनों लुटेरे थाने में खुद की सरेंडर करने पहुंच गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दंपती से लूटी गई रकम में से डाउन पेमेंट करके एक पल्सर मोटर साइकिल निकाल ली, जबकि कुछ पैसे अपने परिवार को दिए और कुछ खर्च कर लिए।