फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Nikay Chunav 2023 Be it posh colonies or settlements reduced voting

UP Nikay Chunav 2023: पॉश कालोनी हों या बस्तियां, कम हुआ मतदान; बढ़ा रहा प्रत्याशियों की धड़कनें

Sun, 07 May 2023 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 11:28 AM IST
सार

निकाय चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह कम नजर आया। पॉश कालोनी हों या बस्तियां, मतदान में गिरावट रही। 
 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Be it posh colonies or settlements reduced voting
निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मतदान के बूथवार आंकड़े प्रशासन ने जारी नहीं किए हैं। पर बसपा और समाजवादी पार्टी ने गडबड़ी का शक जताते हुए बूथवार रिपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है। पोलिंग एजेंटों से रिपोर्ट मांगकर इसे जारी किया जा रहा है। पोलिंग एजेंटों ने मेयर प्रत्याशियों को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें पॉश काॅलोनियों से लेकर बस्तियों तक में मतदान कम होने का जिक्र है।

विज्ञापन


लॉर्ड बुद्धा इंटर कॉलेज और जूनियर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में महज 9473 वोट डाले गए जो 36.5 फीसदी हैं। इसी तरह भीमनगर मतदान केंद्र पर 3187 वोट डाले गए। वार्ड 73 अलबतिया के शिवशक्ति स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में 19586 वोटरों में से 7871 मत पड़े। इसी तरह सुभाष नगर में 100 से ज्यादा मतदाताओं के नाम गायब होने से मतदान प्रतिशत कम रहा। वार्ड 95 में 10614 मतदाताओं में से केवल 2913 मत पड़े जो 29 फीसदी हैं। यह जिले के औसत 37.07 फीसदी से भी 8 फीसदी कम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra University: अब नए सिरे से जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें नई तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डाले गए इतने वोट

मदर रोज स्कूल के मतदान केंद्र पर 2342 वोट डाले गए, वहीं सुंदर लाल स्कूल में चार बूथ पर सिर्फ 1326 वोट पड़े। भाग संख्या 525 में केवल 212 वोट डाले गए, जबकि हर बूथ पर लगभग एक हजार मतदाताओं की संख्या है। इसी तरह श्रीराम स्कूल के मतदान केंद्र पर सिर्फ 1851 वोट डाले गए। जगदीशपुरा के मानिक चंद वीर स्कूल में मतदान का प्रतिशत 25 फीसदी तक ही रह पाया। यहां भाग संख्या 28 में 951 मतदाताओं में से 214 ने, भाग संख्या 38 में 1002 में से केवल 426 ने, भाग संख्या 35 में 1310 में से 460 ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया।

वार्ड 75 का रहा ये हाल

बस्तियों के उलट वार्ड 75 आवास विकास काॅलोनी में 2365 वोट डाले गए, जबकि यहां 8298 मतदाता हैं। इसी वार्ड में दूसरे केंद्र मिलाकर कुल 15339 मतदाताओं में से 4480 वोट डाले जा सके, जो महज 29.2 फीसदी है। नगला अजीता वार्ड नंबर 37 में 40 फीसदी मतदान हुआ। यहां 10055 वोटरों में से 4051 ने मतदान किया, जबकि विधानसभा चुनाव में यहां 65 से 70 फीसदी तक मतदान होता रहा है। वार्ड 12 नगला हरमुख में 5587 वोट डाले गए।


ये भी पढ़ें - छात्राओं से ब्लैकमेलिंग मामला: साइबर सेल ने शुरू की जांच, व्हाट्सएप हैक कर भेजे थे अश्लील मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed