फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Now exam schedule has been released afresh

Agra University: अब नए सिरे से जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें नई तिथियां

Sun, 07 May 2023 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 11:15 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के चलते छह से 13 मई की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इन परीक्षाओं को लेकर आगरा विश्वविद्यालय ने  नए सिरे से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
 

विज्ञापन
Agra University Now exam schedule has been released afresh
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का अब नए सिरे से कार्यक्रम जारी किया है। बची हुई सभी परीक्षाएं 15 मई से परीक्षाएं शुरू हाेंगी और 10 जून तक चलेंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29 अप्रैल और 1 मई को परीक्षाएं कराने के बाद नगर निकाय चुनाव के नाम पर 6 से 13 मई तक की परीक्षाओं काे स्थगित कर दिया था। हालांकि, परीक्षाओं की स्थगित करने की वजह तैयारियां पूरी न होना था। शुरुआती दो दिनों की परीक्षाओं में तमाम दिक्कतें आई थीं, जबकि उन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। 6 मई से जो परीक्षाएं होनी थीं, उसमें अपेक्षाकृत अधिक परीक्षार्थी थे। इसको देखते हुए 13 मई तक की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, बीएससी कृषि की परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम की बची हुई परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम नए सिरे जारी कर दिया गया है। इसे परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर भी परीक्षा का कार्यक्रम भेज दिया गया है। परीक्षाओं का आयोजन पूर्ववत तीन पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 से 10 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 3 से 6 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Taj Mahal: ताज के रात्रि दर्शन के लिए दूसरे दिन भी स्लॉट फुल, देखने वालों की लगी रहीं कतार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed