फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Students will be guided under Mission Motivation

यूपी बोर्ड: ‘मिशन मोटिवेशन’ के तहत विद्यार्थियों का किया जाएगा मार्गदर्शन, काउंसिलिंग भी होगी

Sun, 03 Jan 2021 08:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Jan 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
UP Board Students will be guided under Mission Motivation
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने आगरा मंडल के यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग की योजना बनाई है। आगामी बुधवार से इसकी शुरुआत होगी। ‘मिशन मोटिवेशन’ के तहत परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा । समय प्रबंधन का तरीका बताया जाएगा। ‘राहें और भी हैं’ के तहत करियर काउंसिलिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से मांगी जानकारी
विज्ञापन


जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के साथ संबधित विद्यालय के शिक्षकों को लिंक भेजा जाएगा। कॅरियर काउंसिलिंग और बोर्ड परीक्षा के संबंध में काउंसिलिंग के हिसाब से विषय विशेषज्ञ भी रखे जाएंगे। इसमें कक्षा 10 और 12 के बाद विद्यार्थियों को भविष्य निर्धारण के लिए उपलब्ध क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के अवसरों से रूबरू कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमर उजाला मेधावी सम्मान' पाकर आत्मविश्वास से खिले विद्यार्थियों के चेहरे, सपनों को मिली उड़ान

पाठ्यक्रम से संबंधित भ्रम दूर करेंगे 
काउंसिलिंग के माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों का पाठ्यक्रम से संबंधित भ्रम दूर किया जाएगा । परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। विभिन्न विषयों के शिक्षक भी परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे । जेडी का कहना है कि काउंसिलिंग के लिए फेसबुक लाइव भी किया जाएगा । वहीं, टीवी पर प्रसारण के लिए वीडियो लेशन बनाने वाले शिक्षकों से प्रेरक वीडियो बनवाकर भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले होगा गुरूजी का 'इम्तिहान', फेल होने पर की जाएगी कार्रवाई


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed