{"_id":"5fc343488ebc3e9b7a5c0a31","slug":"up-board-2021-examinations-preparations-started-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की मांगी जानकारी
Sun, 29 Nov 2020 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:14 PM IST
सार
- जियो टैगिंग भी होगी, गलत जानकारी देने पर प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
- वॉइस रिकॉर्डिंग कैमरे व 30 दिन तक डेटा सुरक्षित रखने वाली डीवीआर की करनी होगी व्यवस्था
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसमें मानकों की गलत जानकारी देने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। सेंटर बनाए जाने की सूची से भी बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों का निरीक्षण कर टीम मानकों का सत्यापन करेगी। ऑनलाइन दी गई जानकारी गलत मिलती है तो टीम प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेगी। इस बार भी वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे और 30 दिन तक रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने वाली डीवीआर की व्यवस्था करनी होगी। स्कूलों की लोकेशन के लिए जियो टैगिंग होगी, जिसका मोबाइल एप परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अपने स्कूल परिसर से आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे तो स्कूल की लोकेशन सीधे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सेंटर के लिए मानकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
सामूहिक नकल कराने वाले नहीं बनेंगे सेंटर
डीआईओएस ने बताया कि मानक पूरे न करने वाले स्कूल सेंटर नहीं बनेंगे। इसके अलावा सामूहिक नकल कराने वाले, सचल दल से अभद्रता करने, स्कूल में हंगामा और उपद्रव करने वाले भी सेंटर नहीं बनाए जाएंगे।