फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam 2020 high school and intermediate courses

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले होगा गुरुजी का 'इम्तिहान', फेल होने पर की जाएगी कार्रवाई

Tue, 31 Dec 2019 01:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
up board exam 2020 high school and intermediate courses
यूपी बोर्ड 2020 - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की पढ़ाई अभी पूरी नहीं हो पाई है, जबकि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होनी है। परीक्षा से पूर्व गुरुजी का इम्तिहान होगा। परीक्षाओं से पूर्व कोर्स पूरा हुआ या फिर नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की टीम गठित करने के आदेश बोर्ड ने दिए हैं। जिन स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा नहीं होगा, वहां के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिन स्कूलों में कोर्स अधूरा होगा, उन बच्चों का क्या होगा?
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित करीब 550 विद्यालय हैं। कुल 80291 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया गया है। बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों को समय से पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुआ था शैक्षिक कैलेंडर

इस संबंध में शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया था। जिसके अनुसार कोर्स पूरा कराना था। कई विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का कोर्स अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर है। अब जांच टीम विद्यालयों की पड़ताल कर कोर्स पूरा होने के बारे में 15 दिनों में डीआईओएस कार्यालय को रिपोर्ट देगी।

शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों में 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी थी। सितंबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कोर्स पूरा और परीक्षाएं कराकर परीक्षाफल वितरित किया जाना था। दिसंबर माह के अंत तक वार्षिक परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम पूरा किया जाना था। 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जानी थी। फरवरी में वार्षिक परीक्षा है।

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के छात्रों का पाठ़्यक्रम पूरा हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए शासन के निर्देश पर टीम को गठित करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक लापरवाही बतरने पर शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed