{"_id":"600ed5c28ebc3e33dc3e6c63","slug":"up-board-blacklisted-ten-inter-colleges-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने आगरा के 10 इंटर कॉलेजों को किया डिबार, तय अवधि तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने आगरा के 10 इंटर कॉलेजों को किया डिबार, तय अवधि तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
Wed, 27 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड ने अपात्र व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेजने पर आगरा जिले के नौ कॉलेजों को 10 साल और नकल के मामले में एक कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। यह परीक्षाओं में तय अवधि तक केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने 2017 में इन नौ कॉलेजों को व्यक्तिगत छात्रों के फॉर्म के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया था। इनको सभी के फॉर्म का सत्यापन करके अपात्र विद्यार्थियों को बाहर कर पात्र के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेजने थे। इसमें कॉलेज स्टाफ ने फॉर्म के सत्यापन में लापरवाही बरतते हुए व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेज दिए।
विज्ञापन
बोर्ड की जांच में अपात्र छात्र पकड़ में आए और इन कॉलेजों की जांच करवाई। जांच में कॉलेज स्टाफ की लापरवाही मिली, इस पर बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए 2027 तक परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्णय लिया है। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड ने सूची जारी कर दी है, इनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यह नौ कॉलेज 2027 तक किए गए हैं डिबार
- एमएम शैरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहजादी मंडी।
- किसान विद्यापीठ उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बमरौली कटारा।
- डीएवी इंटर कॉलेज मोती कटरा।
- एसएमएओ इंटर कॉलेज।
- श्री रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल।
- श्री शंकरलाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा।
- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिछोहा जगनेर।
- रोहता इंटर कॉलेज रोहता।
- नानिन राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्हारा।
संत आशाराम इंटर कॉलेज पर भी कार्रवाई
डीआईओएस ने 2019-20 में ऑनलाइन निगरानी में संत श्री आशारामजी बापू इंटर कॉलेज शमसाबाद में परीक्षार्थियों को आपस में बात करते और नकल करते हुए पाया था। परीक्षा समिति की बैठक में यह रिपोर्ट रखी, जहां केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक समेत कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।