UP Board Result 2020: परीक्षा परिणाम देखते ही इंटर के छात्र को पड़ा दिल का दौरा, मौत
- इंटरमीडिएट का छात्र सिर्फ हिंदी में पास हुआ था, बाकी चार विषयों में फेल हो गया था।
विस्तार
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर सदमे से मैनपुरी के छात्र की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने दिल का दौरा से मौत की संभावना जताई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। छात्र हिंदी को छोड़कर अन्य सभी चार विषयों में फेल हो गया था।
घिरोर कस्बा के मोहल्ला खेड़ा निवासी राजेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शंभूनाथ इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वो घर में ही मोबाइल पर अपना रिजल्ट देख रहा था।
UP Board Result 2020: ये हैं मैनपुरी के टॉपर, हाईस्कूल में नम्रता और इंटर में प्रिया ने पाया पहला स्थान
अंकित इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो गया, इसका सदमा वो सह नहीं सका और उसे दिल का दौरा पड़ गया। अंकित की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
हिंदी में आए 37 अंक
परिजनों के अनुसार छात्र के हिंदी में 37 अंक आए हैं। वहीं अंग्रेजी में 15, फिजिक्स में 46, केमिस्ट्री में 42 तथा बायोलॉजी में 45 अंक प्राप्त किए हैं। वह सिर्फ हिंदी में ही पास है। अन्य विषयों में वह फेल है।
अन्य खबरें:
UP Board Result 2020: हाईस्कूल में आगरा की अंशिका बघेल को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान
UP Board Result 2020: आगरा के आकाश कुशवाह को सूबे में मिला नौंवा स्थान, हाईस्कूल में पाए 94 फीसदी अंक
UP Board Result 2020: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से मजदूर के बेटे ने जिले में पाया चौथा स्थान