फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 10th 12th Result 2020: Laborer's son secured fourth position of district top ten list

UP Board Result 2020: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से मजदूर के बेटे ने जिले में पाया चौथा स्थान

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
सार

हाईस्कूल के छात्र आलोक कुमार ने 91.66 फीसदी अंकों के साथ जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वो शिक्षक बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2020: Laborer's son secured fourth position of district top ten list
जिले में हाईस्कूल के छात्र आलोक कुमार ने पाया चौथा स्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के गांव नगला बेल निवासी मनरेगा मजदूर राम सेवक बर्गेश के बेटे आलोक कुमार ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनके 91.66 प्रतिशत अंक हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर उन्हें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति न मिली होती तो यह सफलता मुश्किल थी। छात्रवृत्ति की रकम से उन्होंने मोबाइल फोन खरीदा और यू-ट्यूब की मदद से गणित और विज्ञान की पढ़ाई की।
विज्ञापन



UP Board Result 2020: हाईस्कूल में आगरा की अंशिका बघेल को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक श्री भगवान राम उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। मां सविता कुमार गृहिणी हैं। पिता चाहते हैं कि बेटा पढ़-लिखकर आगे बढ़े। आलोक को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने पर छात्रवृत्ति मिली थी। 

'ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया मोबाइल का इस्तेमाल '

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए नहीं, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया। उन्हें हिंदी में 100 में से 93, अंग्रेजी में 90, गणित में 94, विज्ञान में 96, सोशल स्टडी में 83 और कला में 94 अंक मिले। 

बेटे की सफलता पर माता-पिता बोले, उन्हें इतनी खुशी है कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते। छात्रवृत्ति मिलते ही उन्हें भरोसा हो गया था कि बेटा बोर्ड की परीक्षा में भी कामयाब होगा, क्योंकि वह मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ता है।

शिक्षक बनने का है सपना

छात्र आलोक ने बताया कि उसका सपना शिक्षक बनने का है। जिस देश में अच्छे शिक्षक हों, वह अवश्य प्रगति करता है, क्योंकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। 
अन्य खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed