फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: 414 teachers applied for PhD

विविः पीएचडी कराने के लिए 414 शिक्षकों ने किया आवेदन

Sun, 07 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
University: 414 teachers applied for PhD
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों के 414 शिक्षकों ने पीएचडी कराने के लिए आवेदन किया है। जो शिक्षक पहले से शोध निर्देशक बनते आए हैं, उनसे बस सहमति मांगी गई थी। जबकि जिन शिक्षकों को पहली बार शोध निर्देशक बनना है, उनसे बायोडाटा मांगा गया था। शिक्षकों ने बायोडाटा जमा करा दिया है।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि जिन शिक्षकों ने पहली बार आवेदन किया है, उनका बायोडाटा सुपरवाइजर एप्रूवल कमेटी के पास जाएगा। कमेटी निर्धारित करेगी कितने शिक्षक शोध निर्देशक बन सकेंगे। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सीटों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। पुराने शोध निर्देशकों से इस बार यह भी पूछा गया है कि वह कितने छात्रों को पीएचडी कराने के इच्छुक हैं। सीटों की जो भी संख्या आएगी, उसी के अनुरूप प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का निर्देश है कि दिसंबर तक पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराकर कोर्स वर्क शुरू करा दिया जाएगा। करीब 15 दिन बाद आवेदन स्वीकार किए जाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed