फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unity in movement always leads to great success.

Agra News: आंदोलन में एकजुटता से हमेशा ही मिलती बड़ी सफलता

Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Unity in movement always leads to great success.
आंदोलन में एकजुटता से हमेशा ही मिलती बड़ी सफलता
विज्ञापन

दीवानी में आज होगा मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को वकीलों की बैठक हुई। मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन के संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि किसी भी आंदोलन में हमेशा एकजुटता से ही बड़ी सफलता मिलती है। वकीलों की एकजुटता के लिए 27 सितंबर को दीवानी परिसर में होने वाले मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन में मध्यांचल के 15 जिलों के वकील प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में ही मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन किया जाएगा।

सम्मेलन के सह संयोजक संतोष यादव राजू ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलों पर हमले हो रहे हैं। वकीलों की हत्याएं की जा रही हैं। वकीलों के आंदोलन में शामिल वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। प्रदेश में पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। वकीलों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए ही मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन हो रहा है।
विज्ञापन


सेवानिवृत मजिस्ट्रेट रामसेवक ने कहा कि हर अच्छे काम में अड़चन आती हैं। अपने लोग ही विरोध करते हैं। लेकिन संगठन और एकजुटता से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। वकीलों के सम्मान की रक्षा मजबूत संगठन और एकजुटता से ही की जा सकती है। बैठक में सम्मेलन के लिए पांच समितियों का गठन किया गया। समितियों को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विनीत निगम, जीतू राजपूत, ममता तिवारी, राजवीर सिंह, राघवेंद्र कश्यप, रिषभ यादव, सनोज यादव, अभिषेक यादव, सुनील यादव, अतुल यादव, सारूप अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed