फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under the chairmanship of CDO, the team will examine the supply made in the Health Department

सीडीओ की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति की जांच

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Under the chairmanship of CDO, the team will examine the supply made in the Health Department
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना काल में की गई खरीद की जांच के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है। यह टीम स्वास्थ्य विभाग में हुई दवा और मेडिकल उपकरण आपूर्ति की जांच करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम ललित कुमार ने शिकायत के आधार पर सीएमओ कार्यालय परिसर से शामली निवासी युवक वसीम को पकड़ा था और उससे पूछताछ की गई, बाद में उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी फर्म के माध्यम से दवा, ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करता है। सीएमओ ने भी एसडीएम को पत्र लिखकर युवक का पक्ष रखते हुए उसे अपना सहयोगी बताया था। इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एसडीएम ने युवक के द्वारा की गई आपूर्ति को सांठ-गांठ के आधार पर करना बताया गया और डीएम को रिपोर्ट भेजकर आपूर्ति की जांच कराने की संस्तुति की। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है। यह टीम अब पूरी आपूर्ति की जांच करेगी। उधर मामले की जानकारी होने पर सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर खिंचाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed