{"_id":"6afa1f298fec6573e30a351e","slug":"uday-yadav-creates-a-stir-by-smashing-a-century-off-31-balls-praveen-kumar-cricket-academy-reaches-the-final-agra-news-c-25-agr1067-1213655-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 31 गेंदों में शतक जड़ उदय यादव ने मचाया धमाल, प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 31 गेंदों में शतक जड़ उदय यादव ने मचाया धमाल, प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ फाइनल में
विज्ञापन
उदय यादव
आगरा। पांचवें मंगलानंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल मैच में प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ की ओर से खेलते हुए युवा बल्लेबाज उदय यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में शतक ठोंक दिया। 38 गेंदों में खेली गई उनकी 120 रनों की पारी की बदलौत आरबीसएस की टीम को 102 रनों से करारी मात देकर उनकी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने नौ विकेट खोकर 248 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज उदय यादव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 120 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 31 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। करन गोला ने भी 15 गेंदों पर 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
आरबीएस की ओर से गौरव दिवाकर और शिखर शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस की टीम प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य सिंह राठौर ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन
करन गोला ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि नितिन गोला ने तीन विकेट लेकर आरबीएस की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। शानदार शतकीय पारी के लिए उदय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ प्रवीन कुमार क्रिकेट एकेडमी ‘ए’ ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।