फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth suffers bullet injury in Indian Bank agra

बैंक में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, दो युवक घायल, मचा हड़कंप

Mon, 12 Nov 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Nov 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
two youth suffers bullet injury in Indian Bank agra
firing - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को गार्ड की बंदूक से गोली चलने से खाताधारक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर गार्ड को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


नगला परसौती निवासी मोनू पुत्र गिर्राज सिंह जूता कारीगर है। उसका खाता इंडियन बैंक की शाखा में है। वो एटीएम कार्ड की जानकारी के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बैंक आया था। मोनू के साथ रिश्ते का भाई कमल भी था। 
विज्ञापन


दोनों ने बैंक आने पर गार्ड शिशुपाल सिंह (कोतवाली, एटा) से संपर्क किया। शिशुपाल के पास दोनाली बंदूक थी। शिशुपाल ने मोनू और कमल को बैठा दिया। इसके बाद वह बैंक के काउंटर पर एटीएम कार्ड देखने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्श पर गिरने से बंदूक से चली गोली

गार्ड ने अपनी बंदूक को काउंटर के सहारे जमीन पर सीधा करके रख दिया। अचानक बंदूक फर्श पर फिसलकर गिर गई। बंदूक के गिरते ही गोली चल गई। काउंटर की प्लाई को भेदते हुए मोनू और कमल के पैरों में छर्रे लग गए। 

गोली की आवाज से बैंक में अफरातफरी मच गई। ग्राहक और कर्मचारी भाग खड़े हुए। चीखपुकार पर बैंक के बाहर से लोग आ गए। कर्मचारियों ने घायल मोनू और कमल को नामनेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। 

इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। अभी घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। गार्ड पूर्व फौजी है। वह एजेंसी के माध्यम से लगा है। इस समय शाहदरा के राजनगर में रहता है।

बैंक में जिस समय गार्ड की बंदूक चली, उस समय 5-6 ग्राहक और कर्मचारी ही थे। अगर, ज्यादा लोग होते तो कई और घायल हो सकते थे। हादसे के बाद कर्मचारी घायलों के इलाज में जुट गए। गार्ड के परिजन भी आ गए। बाद में बैंक को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed