फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Thugs Fraud With Woman In Mainpuri

टप्पेबाजों ने महिला से ठगे दो लाख के जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
सार

टप्पेबाजों की बातों में फंसी सुनीता उनकी हर बात मानती चली गईं। कुछ कदम चलने के बाद जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो टप्पेबाज वहां से गायब हो गए थे। पीड़िता ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।

विज्ञापन
Two Thugs Fraud With Woman In Mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी एक महिला को दो टप्पेबाजों ने बातों में उलझा लिया। इस दौरान करीब दो लाख कीमत के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी सुनीता देवी 19 अक्तूबर की सुबह किसी काम से चांदेश्वर रोड की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में चौराहा के पास सफेद शर्ट व पेंट पहने एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। वह बातचीत करने लगा, इस दौरान उन्हें परिवार के लोगों के बारे में कुछ बातें बताईं।
विज्ञापन



महिला को बातों के प्रभाव में ले लिया। इस बीच टप्पेबाज का दूसरा साथी भी वहां आ गया। दोनों ने महिला के पर्स में रखी दो सोने की चेन, अंगूठी, झाले, कुंडल, बेंदा, दो जोड़ी पायल आदि अपने हाथ में ले ली। महिला से कुछ कदम आगे चलने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाजों की बातों में फंसी सुनीता उनकी हर बात मानती चली गईं। कुछ कदम चलने के बाद जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो टप्पेबाज वहां से गायब हो गए थे। पीड़िता ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।

महिला की ओर से ठगी किए जाने की शिकायत दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामला दर्ज कर जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। -विजय गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed