फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two students took the up board exam with the same roll number in agra

शिक्षा विभाग में एक और कारनामा, इंटर के दो विद्यार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दी परीक्षा

Thu, 11 Jun 2020 10:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 10:34 AM IST
सार

  • लिखित परीक्षा दे चुके दोनों विद्यार्थी, प्रायोगिक में पकड़ में आया मामला
  • दोनों परीक्षार्थियों में एक छात्र और दूसरी छात्रा 

विज्ञापन
two students took the up board exam with the same roll number in agra
छात्र-छात्रा के प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सुर्खियां बने अनामिका प्रकरण के बाद शिक्षा विभाग में एक और कारनामा सामने आया है। यह माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से जुड़ा हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 की यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट लिखित परीक्षा दो परीक्षार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दे दी। 
विज्ञापन


अलग-अलग विद्यालयों में पंजीकृत इन संस्थागत परीक्षार्थियों में एक छात्र व दूसरी छात्रा है। आगरा में बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आया। शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड को इसकी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन



छात्र-छात्रा के एक ही रोल नंबर

राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा हुई। लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती भी परीक्षा देने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का रोल नंबर 0094522 है। एक रोल नंबर के दो परीक्षार्थी मिलने से हैरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। 

कुलदीप और आरती के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई की है, उनका पंजीकरण है। कुलदीप ने लिखित परीक्षा हरप्रसाद राजाराम इंटर कॉलेज, बाह में और आरती ने किशन सिंह इंटर कॉलेज, पथौली में दी थी। दोनों विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं।

बोर्ड कराएगा रोल नंबर को सही

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रोल नंबर एक होने के मामले की जानकारी बोर्ड को दी जाएगी। बोर्ड पता करेगा कि कहां गलती हुई और उसको संशोधित कराएगा। 

करीब 120 परीक्षार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा दी

राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रायोगिक परीक्षा में 120 विद्यार्थी शामिल हुए। बायोलॉजी में 80, केमिस्ट्री में 22 और फिजिक्स में 18 परीक्षार्थी थे। बृहस्पतिवार को अवार्ड भरकर बोर्ड को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed