फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे सुप्रिया बन गई अनामिका शुक्ला, 'नाम' को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा

Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
anamika shukla teacher case latest news update in kasganj
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : amar ujala
नौकरी के नाम पर जालसाजों ने अनामिका शुक्ला उर्फ प्रिया उर्फ सुप्रिया से एक लाख रुपये लिए थे। इसके लिए उसके पिता ने 50 हजार रुपये में अपनी भैंस बेच दी। 50 हजार कर्ज लेकर दे दिए। बाद में अनामिका शुक्ला नाम से नौकरी करने को कहा। कहा गया था कि एक साल बाद नाम सुप्रिया हो जाएगा। यह जानकारी फर्जी शिक्षिका के पिता ने पुलिस को पूछताछ के दौरान दी। साथ ही आरोपी शिक्षिका के कई दस्तावेज भी सौंपे हैं। 
anamika shukla teacher case latest news update in kasganj
शिक्षिका अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम फर्जी शिक्षिका के पिता महीपाल को पुलिस टीम ने सोरों कोतवाली में बुलाया। यहां विवेचक मोहर सिंह ने उनसे पूछताछ की। पिता ने बताया कि वर्ष 2018 में जालसाज राज और अमरकांत से कायमगंज में मुलाकात हुई थी। दोनों पड़ोस में रहने वाले भाई के यहां आते-जाते थे। उन्होंने बेटी को नौकरी दिलाने का वादा किया। कहा कि एक लाख रुपये देने होंगे। 
anamika shukla teacher case latest news update in kasganj
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
महीपाल ने बताया कि गरीबी का हाल था। सरकारी नौकरी की आस जागी तो 50 हजार रुपये में भैंस बेच दी और 50 हजार रुपये कर्ज लेकर दे दिए। जब नियुक्ति पत्र मिला तो बेटी को अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी मिली। पूछने पर बताया गया कि एक साल तक अनामिका शुक्ला के नाम पर ही नौकरी करनी होगी। उसके बाद नाम बदलकर सुप्रिया हो जाएगा। पिता ने पुलिस को कक्षा 5, 11 और बीए के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मूल निवास सहित अन्य दस्तावेज सौंपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
anamika shukla teacher case latest news update in kasganj
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
पिता ने पुलिस को कक्षा 10, 12 और बीए के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कक्षा 10, 12 और बीए के मूल दस्तावेज जालसाजों ने ले लिए थे, वे अभी तक नहीं लौटाए हैं। शैक्षणिक दस्तावेज में आरोपी शिक्षिका का नाम सुप्रिया है। 
विज्ञापन
anamika shukla teacher case latest news update in kasganj
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
अब तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़े जालसाज
जालसाज राज और अमरकांत अभी तक फरार हैं। उनकी तलाश में सोरों पुलिस कई जिलों में दबिश दे रही है। पुलिस की एक टीम मैनपुरी में डेरा डाले हुए है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही जालसाजों की तलाश कर ली जाएगी। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed