{"_id":"6822bf91cec5ac8a3e0c2d25","slug":"two-more-multi-level-parkings-will-be-built-in-sanjay-place-proposal-sent-to-the-government-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
Tue, 13 May 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 09:12 AM IST
सार
शहर के सबसे बड़े बिजनेस हब कहे जाने वाले संजय प्लेस को दो और मल्टीलेवल पार्किंग का उपहार मिलने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा नगर निगम संजय प्लेस में दो और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने जा रहा है। इन पर तकरीबन 5.91 करोड़ का खर्च आएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इनमें दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। शासन से हरी झंडी मिलते ही पार्किंग का निर्माण शुरू हो जाएगा। पूर्व से एक पार्किंग चल रही है।
विज्ञापन
शासन को भेजे प्रस्ताव में एक पार्किंग के लिए संजय प्लेस में एसबीआई के सामने वाले ब्लॉक में जगह चिह्नित की गई है। यहां पर 1025 वर्ग मीटर जमीन पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें 3.26 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें 60 चार पहिया और 25 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह दूसरी पार्किंग सांख्यिकी कार्यालय के सामने 2.65 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। इसमें भी दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। संजय प्लेस में पहले से ही आईसीआईसीआई बैंक के सामने मल्टीलेवल पार्किंग चल रही है। दो और नई पार्किंग से संजय प्लेस में लोगों को सुविधा मिलेगी। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सीएम वैश्विक नगरोदय योजना में प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। पार्किंग को बनाने में तकरीबन 5.91 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
अवैध पार्किंग से होती है समस्या
संजय प्लेस में कई बैंक, निजी ऑफिस, सरकारी कार्यालय, शोरूम आदि हैं। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने भी आते हैं। नगर निगम हर साल पार्किंग के ठेके उठाता है। मगर, ठेके पर हर बार विवाद की स्थिति बन जाती है। पिछले दिनों क्रेन की मदद से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने की व्यवस्था की गई थी। मगर, वो कुछ दिन बाद ही बंद हो गई। सड़क पर वाहनों को लगाने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है।
ये भी पढ़ें - UP: पाकिस्तान का ताज पर हमला...जिन्होंने AI वीडियो किया शेयर, उनकी आएगी आफत; इन पर दर्ज हुआ केस