फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistan's attack on Taj who shared AI video will be in trouble case filed against

UP: पाकिस्तान का ताज पर हमला...जिन्होंने AI का वीडियो किया शेयर, उनकी आएगी शामत; इन पर दर्ज हुआ केस

Tue, 13 May 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 01:47 PM IST
सार

ताज पर हमले के फर्जी वीडियो मामले में इंस्टाग्राम और गूगल के 10 यूजर पर केस दर्ज किया गया है। एआई से मॉर्फ वीडियो अपलोड किया गया था। सोशल मीडिया सेल ने पूरे मामले की जांच की।
 

विज्ञापन
Pakistan's attack on Taj who shared AI video will be in trouble case filed against
ताजमहल पर हमले का फर्जी वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें इंस्टाग्राम और गूगल के 10 यूजर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


 

वीडियो पर कमेंट, फिर किया शेयर
वीडियो डालने के बाद कमेंट भी लिखे गए थे। जिन लोगों ने वीडियो देखा, वह शेयर भी कर रहे थे। थाना साइबर क्राइम की टीम को जानकारी मिली है कि वीडियो अन्य राज्य में मॉर्फ करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ताजमहल के मुख्य गुंबद से लपटें उठती दिख रही थीं। भूतल पर दमकलकर्मी आगे बुझाते नजर आए। वीडियो में अंग्रेजी में ताजमहल ऑन फायर और हिंदी में पाकिस्तान ने करा हमला लिखकर अफवाह फैलाई जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम आईडी से हुआ शेयर
पहले मॉर्फ वीडियो सादिक 999 नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया था। इसके बाद एक अन्य आईडी क्रिश यादव के नाम से बनी थी। इस पर भी वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा गया कि पाकिस्तानियों ने अचानक किया ताजमहल पर हमला। अब पूरा पाकिस्तान खतरे में है, सिर्फ हिंदू ही फाॅलो करेंगे।

ये भी पढ़ें -  Agra: ऑटो चालक के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फावड़े से काटकर की थी हत्या



 
विज्ञापन

इन लोगों ने भी डाला वीडियो
इतना ही नहीं सोनम सिंह, मोहम्मद शेरान, अभी 47, प्रग्या वर्मा 09, एलोन क्वीन 756, 1 गूगल यूजर ने वीडियो को डाला था। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि एसआई विमल कुमार की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया है। इनमें 10 यूजर को आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें -  UP: प्लॉटिंग के अलावा ग्रुप हाउसिंग भी...प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, बुकिंग के लिए इतने भूखंड


 

फर्जी है वीडियो
इन लोगों ने वीडियो अपलोड किया। इसमें पाकिस्तान के हमले के बारे में लिखा, जबकि वीडियो फर्जी है। इसके बावजूद वीडियो को शेयर किया गया। यूजर काैन है? कहां से पोस्ट किया गया? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra Crime News: शमशाबाद में युवक की हत्या, पहले दारू पार्टी फिर किया कत्ल; जांच में जुटी पुलिस


 

ताजमहल के आसपास की गई चेकिंग
ताजमहल के बैरियर पर पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। सुबह से लेकर रात तक टीम चेकिंग भी करती रहीं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। होटलों में भी ठहरे पर्यटकों का ब्योरा मांगा जा रहा है। किसी भी संदिग्ध की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed