फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boat broke down middle of Yamuna river people saved their lives by jumping

UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं

Tue, 13 May 2025 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 08:06 AM IST
सार

यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव टूट गई। ये देख नाव सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
 

विज्ञापन
boat broke down middle of Yamuna river people saved their lives by jumping
यमुना नदी के बीच में पहुंचते ही टूट गई नाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार घाट पर सोमवार की शाम सवारियों से भरी नाव यमुना नदी में टूट गई। पानी भर जाने से नाव डूबने लगी। लोगों ने नदी में कूदकर जान बचाई। नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे। आठ बाइकें भी रखी थीं।
विज्ञापन


 

यहां का है मामला
फतेहाबाद के पारौली सिकरवार में फिरोजाबाद के नंदा नगला गांव के बीच यमुना घाट पर नाव स्थानीय ग्रामीणों की ओर से चलाई जाती है। सोमवार की शाम 5:30 बजे पारौली सिकरवार और आसपास के अन्य गांवों के 35 से अधिक लोग नगला गांव में मालपुआ खाने के लिए जा रहे थे। नाव में पुरुष और महिलाएं दोनों सवार थीं। आठ बाइकें भी नाव में रखी थीं।

ये भी पढ़ें -  UP: पाकिस्तान का ताज पर हमला...जिन्होंने AI वीडियो किया शेयर, उनकी आएगी आफत; इन पर दर्ज हुआ केस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव का नीचे का हिस्सा टूट गया
सवारियां लेकर जैसे ही नाव नदी में आगे बढ़ी। कुछ दूर जाने के बाद ही नाव का पेंदा (नीचे का हिस्सा) टूट गया। नाव नदी में डूबने लगी। बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने नदी में कूदकर जान बचाई। किसी तरह बाइकों को पानी से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें -   फर्जी बैनामा: खतौनी में नहीं था नाम...फिर सामने आया चौंकाने वाला सच, महिला सहित तीन गिरफ्तार


 
विज्ञापन

एक मीटर अंदर हुआ हादसा
लोगों ने बताया कि हादसा नदी के करीब एक मीटर अंदर हुआ था। जहां पानी गहरा नहीं था। यदि बीच नदी में नाव डूबती तो बड़ा हादसा हो जाता। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पारौली सिकरवार और नंदा नगला के लोग आपस में बांटकर एक दिन तय कर नाव का संचालन करते हैं। नाव काफी पुरानी हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि मंगलवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अभी उन्हें ऐसी सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed