फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more case of swine flu found in firozabad

फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू के दो और केस, बुजुर्ग की हो गई मौत

Tue, 13 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
two more case of swine flu found in firozabad
Swine Flu
स्वाइन फ्लू से सुहागनगरी में एक बार फिर हड़कंप मचा गया। हनुमागढ़ निवासी चूड़ी व्यवसायी की पत्नी और बेटी को स्वाइन फ्लू होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से एक बुजुर्ग की सोमवार रात मौत हो गई। हालांकि परिवारिजन बुजुर्ग की मौत स्वाइन फ्लू से न मानकर असमय मौत मान रहा है।
विज्ञापन


दो जून को चूड़ी कारोबारी की पत्नी को स्वाइन फ्लू होने की पाजिटिव रिपोर्ट आई थी। जांच जिले की एक पैथोलाजी पर कराई गई थी। इसके बाद महिला को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी महिला का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। कारोबारी की बेटी की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट भी पाजिटिव निकली थी। सीएमओ ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू नेगेटिव निकला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग असमंजस की स्थिति में है। 
विज्ञापन


इधर, परिवार के अन्य सदस्यों को भी स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते छह जून को जिला स्वास्थ्य विभाग ने पीड़िता के परिवार के पांच सदस्यों और दो पड़ोसियों की जांच सैफई मेडिकल कालेज में कराई थी। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में पीड़िता परिवार के 80 वर्षीय बुजुर्ग एवं 40 वर्षीय एक और महिला को स्वाइन फ्लू पाजिटिव निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सोमवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग मौत का कारण स्वाइन फ्लू नहीं मान रहे हैं। परिवारिजनों का कहना है कि मृतक को सांस की बीमारी थी। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। सीएमओ ने कहा कि हमने पीड़ित परिवार को दवा पहले ही वितरित करा दी थी। हमारी टीम लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed