फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two -month -old girl suffering from pneumonia dies

Agra News: निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत

Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two -month -old girl suffering from pneumonia dies
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीजों के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक दो माह की बच्ची की निमोनिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 996 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी जयराम की दो माह की पुत्री अराधना को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। शनिवार को परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को हर संभव उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed