फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants arrested for robbing a woman's chain by entering her house in Agra

Agra: 300 सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, आगरा से प्रयागराज तक करते थे लूट की वारदात

Thu, 15 Dec 2022 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

न्यू आगरा क्षेत्र की लायर्स कॉलोनी में दोनों बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की चेन लूट ली थी। इसके बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तब जाकर बदमाश पकड़े गए। 
 

विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing a woman's chain by entering her house in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा की लायर्स कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से दिनदहाड़े चेन लूट ले जाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। इसके लिए उसे करीब 300 सीसीटीवी कैमरे चेक करने पड़े। बदमाश शामली जिले के बावरिया निकले। इनके बारे में पुलिस को यह भी पता चला कि ये दोनों आगरा से प्रयागराज तक बाइक से चलते थे और रास्ते में जहां मौका मिला लोगों को शिकार बना लेते थे। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2022 को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के लायर्स कॉलोनी में रहने वाली रीता के बेटे ऋषभ ने मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह नौ बजे रीता गमलों में पानी डाल रही थीं। घर का गेट खुला हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश ने पता पूछने के बहाने रीता के पास पहुंचकर लूट को अंजाम दिया था। हालांकि रीता वाइपर लेकर ही बदमाश से भिड़ गई थीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसके आधार पर पुलिस टीम को लगाया गया था। 

विज्ञापन

शामली से दोनों को किया गिरफ्तार 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम कैमरे चेक करते-करते शामली जिले तक पहुंच गई। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शामली के गांव जाटान खानपुर निवासी विजय बावरिया और रवि बावरिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पीली धातु की चेन, 1031 रुपये, फोन और पल्सर बाइक बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाश रवि ने पुलिस को बताया कि वह चेन तोड़ने और विजय बाइक तेज चलाने में एक्सपर्ट हैं। आगरा से प्रयागराज तक चलते हैं। एक दिसंबर को कानपुर में रामादेवी चौराहे से एक्टिवा सवार महिला की चेन लूटकर प्रयागराज भाग गए थे। तीन दिसंबर को लौटते समय कानपुर में फिर उसी चौराहे से रोड किनारे खड़े युवक की चेन तोड़कर आगरा आ गए। चार दिसंबर को आगरा में लूट करने के बाद एक्सप्रेसवे रोड होते हुए घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed